चकबंदी लेखपाल 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सहायक चकबंदी अधिकारी पर भी एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी लेखपाल महावीर सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी भूरे सिंह और लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
फरीदपुर के रहने वाले टंडन बाबू ने शिकायत की थी कि उनकी मां स्वर्गीय श्रीमती कलावती की मृत्यु के बाद गांव गजनेरा, चक संख्या 128 की कृषि भूमि को उनके और उनके भाइयों के नाम वारिसान के रूप में दर्ज कराने के एवज में चकबंदी लेखपाल महावीर सिंह और सहायक चकबंदी अधिकारी भूरे सिंह ने उनसे 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
4 अप्रैल 2025 को दोपहर 11:11 बजे, एंटी करप्शन की ट्रैप टीम प्रभारी बब्बन खान और उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए महावीर सिंह पुत्र स्व. श्यामलाल, निवासी ग्राम जसरथपुर, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद (वर्तमान पता – गली नं. 01, चंद्रबटी वैन्केट हॉल के सामने, थाना सुभाष नगर, बरेली) को सदर स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी तृतीय कार्यालय गेट के पास रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस मामले में आरोपी लेखपाल महावीर सिंह के साथ-साथ सहायक चकबंदी अधिकारी भूरे सिंह को भी नामजद किया गया है। दोनों ने मृतक कलावती की मृत्यु के बाद उनकी जमीन के नामांतरण के लिये रुपये मांगे थे। इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गई। जिस पर एंटीकरप्शन सीओ के निर्देश पर एक ट्रैप टीम गठित की गई। कोतवाली बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव सेवा क्लब ने मनोज कुमार को उन्हीं के गीतों से दी श्रद्धांजलि

Sat Apr 5 , 2025
मानव सेवा क्लब ने मनोज कुमार को उन्हीं के गीतों से दी श्रद्धांजलि पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब ने भारतीय सिनेमा की आन बान और शान मनोज कुमार को उन्हीं के गीतों से श्रद्धांजलि व्यक्त की।लोकप्रिय सिने कलाकार और “भारत कुमार” के नाम से प्रसिद्ध मनोज कुमार […]

You May Like

advertisement