श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्याल के साक्षी और पवन बने बेस्ट वालंटियर

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्याल के साक्षी और पवन बने बेस्ट वालंटियर।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में साप्ताहिक एनएसएस शिविर संपन्न।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित साप्ताहिक एनएसएस शिविर में साक्षी और पवन कौशिक बेस्ट वॉलंटियर चुने गए, जबकि सागर और रूबी को बेस्ट लीडर चयनित किया गया। नीरज और रोहिणी बेस्ट एंटरटेनर के ख़िताब से नवाजे गए। बुधवार को ओदांतपुरी भवन में शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलसचिव प्रोफ़ेसर आर एस राठौड़ ने विद्यार्थियों को ट्रॉफ़ी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी आगे आएँ और नेतृत्व करें। ऐसे शिविरों के माध्यम से ही व्यक्तित्व और नेतृत्व का निर्माण होता है। उन्होंने गर्मी के बावजूद शिविर में श्रमदान करने के लिए विद्यार्थियों की पीठ थपथपायी। प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने कहा कि विद्यार्थियों का अनुशासन और धैर्य अत्यंत प्रशंसनीय है। इस कैंप के माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।
अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों से जल शुद्धिकरण और संरक्षण पर काम करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एनएसएस के सभी वालंटियर अपने गाँव की समस्याओं पर काम करें और ग्रामीणों को इस दिशा में जागरूक करें।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को साप्ताहिक शिविर में सीखी हर बात को अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नकुल और उनकी टीम को इस कैम्प के आयोजन के लिए बधाई दी।
विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। छात्रा विधि ने मंच संचालन करते हुए शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नकुल ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डीन प्रोफ़ेसर जॉय कुरियाजोज़े, डॉ. प्रीति, डॉ. भावना रूपराय, डॉ. सोहन लाल, डॉ. शिव कुमार, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. संतोष यादव, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. तेजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
ट्रॉफ़ी जीतने वाले वॉलंटियर्स को पुरस्कृत करते कुलसचिव प्रोफ़ेसर आर एस राठौड़ व अन्य शिक्षक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम डब्ल्यू बी ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे को सौंपा ज्ञापन

Thu Apr 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके परिवार के लिए नई स्वास्थ्य योजना बनाने पर दिया जोर। चंडीगढ : मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी व प्रवक्ता पवन चोपड़ा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे को एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement