केयू विधि विभाग में संविधान एवं राजनीति विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

केयू विधि विभाग में संविधान एवं राजनीति विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 20 नवंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू विधि विभाग में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला की मासिक कार्ययोजना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुरुक्षेत्र के निर्देशानुसार, संविधान एवं राजनीति विषय पर डॉ. प्रीति भारद्वाज द्वारा, विधि विभाग की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रीति जैन के कुशल निर्देशन में किया गया। इस प्रतियोगिता में एलएल.बी. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों से बनी 13 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें से चार टीमें ए, एफ, एच और ई सेमीफाइनल के लिए चयनित हुईं। गहन एवं प्रतिस्पर्धी सेमीफाइनल चरण के बाद टीम एच और टीम ई ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया।
फाइनल राउंड में, टीम एच में शामिल आकाश और शक्ति (अंतिम वर्ष) ने प्रथम जबकि ई टीम में शामिल मयंक और राघव (अंतिम वर्ष) उपविजेता रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विधि विभाग के संकाय सदस्यों से बनी एकल-न्यायपीठ द्वारा किया गया, जिसमें प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह, डॉ. प्रियंका चौधरी, डॉ. आरूषि मित्तल, डॉ. उर्मिला और डॉ. बबीता शामिल थे। यह कार्यक्रम संविधान दिवस के अवसर पर विभाग में आयोजित सप्ताह भर चलने वाले जागरूकता अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम को लेकर लघु नाटक की दी प्रस्तुति

Fri Nov 21 , 2025
केयू विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम को लेकर लघु नाटक की दी प्रस्तुति कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 20 नवंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में विधि संस्थान द्वारा एक साप्ताहिक संविधान जागरूकता मुहिम के तहत दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में साइबर क्राइम […]

You May Like

advertisement