केयू विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम को लेकर लघु नाटक की दी प्रस्तुति

केयू विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम को लेकर लघु नाटक की दी प्रस्तुति

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 20 नवंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में विधि संस्थान द्वारा एक साप्ताहिक संविधान जागरूकता मुहिम के तहत दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में साइबर क्राइम विषय पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीतिका भारद्वाज ने कहा कि आज समाज में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक करना आवश्यक है। विधि संस्थान की निदेशिका प्रो. सुशीला चौहान ने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता आज के समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर लीगल ऐड क्लिनिक के संयोजक डॉ संतलाल निर्वाण ने बताया कि विधि संस्थान सदैव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर समाज में अपना योगदान देने के लिए कार्यरत है। इस मौके पर विधि संस्थान के उप निदेशक डॉ. रमेश सिरोही, डॉ. कर्मदीप, डॉ. इशू, छात्र आयोजक सिया ढींगरा, अंशप्रीत आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में होने वाला श्री गुरु तेगबहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व होगा भव्य और ऐतिहासिक : सुभाष सुधा

Fri Nov 21 , 2025
कुरुक्षेत्र 20 नवंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर बड़े स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह […]

You May Like

advertisement