डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रायबरेली:-08 अप्रैल 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों के पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रखी जाएं। उन्होंने पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने, परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्यालयों में कार्यों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों पर अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप आमजन को बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब प्रीपेड नहीं, पोस्टपेड मोड में मिलेगा बिजली बिल, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी सहूलियत

Sat May 9 , 2026
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत अब प्रीपेड नहीं, पोस्टपेड मोड में मिलेगा बिजली बिल, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी सहूलियत आजमगढ़ जिला अधिकारी की बैठक जिले के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते […]

You May Like

advertisement