कुरुक्षेत्र में होने वाला श्री गुरु तेगबहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व होगा भव्य और ऐतिहासिक : सुभाष सुधा

कुरुक्षेत्र 20 नवंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर बड़े स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर श्री गुरु तेग बहादुर ने शहीदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। हरियाणा सरकार जिला प्रशासन और हरियाणा गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी मिलकर कार्यक्रम के प्रबन्धों को पूरा कर रही है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को कांबोज धर्मशाला में समाज के लोगों की बैठक में शहीदी पर्व के लिए निमंत्रण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में अन्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव को देखते हुए सरकार ने व्यापक व्यवस्थाएं भी की हुई है। विभिन्न स्थानों से आने वाली साध संगत के कार्यक्रम स्थान पर पहुंचने के व्यापक प्रबंधक जिला प्रशासन द्वारा भी किए जा रहे है। गुरुओं की धरा कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में श्री गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना की जाएगी। श्री गुरु तेगबहादुर जी की जीवन पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु तेगबहादुर जी द्वारा किए गए बलिदान को आमजन को अवगत भी करवाना है ताकि गुरुओं के दिखाए गए मार्ग पर चलकर युवा ही समाज सुधार की दिशा में आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के रोड़ी, पिंजौर, फरीदाबाद से गुरु की हजूरी में यात्राएं चली हुई हैं 18 नवंबर को यमुनानगर के सढौरा में चौथी यात्रा शुरू हुई और सभी चारों यात्राएं 24 नवंबर को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेंगी। इन चारों यात्राओं का धर्मक्षेत्र में प्रवेश करने पर श्रद्धालुओं व जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। आगामी 25 नवंबर को होने वाला कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। हरियाणा सरकार द्वारा हिन्द की चादर श्री गुरूतेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं ताकि आमजन तक श्री गुरु तेग बहादुर जी के त्याग व बलिदान के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर कांबोज धर्मशाला के प्रदेशाध्यक्ष सुमेर चंद, बख्शीश सिंह, महिंद्र सिंह, मनिंद्र छिंदा, जरनैल सिंह, बलजिंद्र सिंह, सुरेंद्र कांबोज, देवीदत्त, मंदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है : प्रोफेसर दिनेश कुमार

Fri Nov 21 , 2025
एसवीएसयू की स्किल फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटी द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय कार्यशाला में विषेशज्ञों ने शुरू किया हाइड्रोजन एनर्जी पर मंथन। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement