कुरुक्षेत्र के लाल का हरियाणा में कमाल: राज्यस्तरीय ताईक्वांडो में कर्ण कश्यप ने जीता सिल्वर

खंड व जिला स्तर के बाद अब राज्यस्तर पर भी लहराया जीत का परचम, प्रधानाचार्य ने मेडल पहनाकर किया सम्मान, छात्रों को दी प्रेरणा।

कुरुक्षेत्र, (अमित)25 दिसम्बर : जिले के शहीद जसविन्द्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलहेड्डी के कक्षा दसवीं के होनहार छात्र कर्ण कश्यप (निवासी गांव कैन्थला) ने अम्बाला में आयोजित राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे हरियाणा में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि गांव कैन्थला और जिला कुरुक्षेत्र भी गौरवान्वित हुआ है। छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां छात्र कर्ण कश्यप का मेडल पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेन्द्र सिंह, फिजिकल अध्यापक लाभ सिंह व रोहित कुमार ने बताया कि कर्ण कश्यप ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से पहले खंड स्तर और जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था और अब राज्य स्तर पर भी दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव और ऊंचा किया है। प्रधानाचार्य रामेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय के छात्र इससे पूर्व भी विभिन्न शैक्षणिक व खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। कर्ण कश्यप की ताईक्वांडो खेल के प्रति लगन, मेहनत और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से खेल व शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राध्यापक अरुण गुप्ता, कुलदीप कौर, बारूराम, राजेश शर्मा, आत्मदास, सुरेन्द्र कुमार, भीलकमल सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
शहीद जसविन्द्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलहेड्डी के विजेता छात्र कर्ण कश्यप का सम्मान करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्लभ पाण्डुलिपियों के डिजिटलीकरण से श्रीकृष्ण संग्रहालय को मिलेगा आधुनिक स्वरूप : पंकज सेतिया

Thu Dec 25 , 2025
कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 25 दिसंबर : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने आज श्रीकृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र का दौरा कर संग्रहालय के आरक्षित संग्रह (रिज़र्व कलेक्शन) का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय के स्टोर में सुरक्षित रखे गए प्राचीन दस्तावेजों, पाण्डुलिपियों, दुर्लभ लघुचित्रों तथा प्रस्तर […]

You May Like

advertisement