शिक्षण संस्थानों में अभी से विद्यार्थी हो रहे हैं रंगों से सराबोर

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जयराम कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली का त्यौहार मनाया गया।
गीत व नृत्य से छात्राओं ने मन की भावनाओं तथा खुशियों का इजहार किया।

कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान की चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समस्त टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने फूलों से होली खेली। महाविद्यालय की छात्राओं ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते हुए होली का त्यौहार मनाया। गीत व नृत्य के द्वारा छात्राओं ने अपने मन की भावनाओं का तथा खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आकर्षक, उल्लास और मनोहर रंगों का त्योहार है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले मिलते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। एक-दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन अलग-अलग जाति, धर्म और वर्ग के लोग एक साथ उत्सव मनाते हैं। इसलिए यह हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
जयराम कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मनाते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में होगा 1008 कुण्डीय शिव शक्ति जन कल्याण महायज्ञ

Sun Mar 9 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 1008 कुंडी महायज्ञ के मोहनलाल बडोली होंगे मुख्य यजमान।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली,पूर्व मंत्री सुभाष सुधा नें किया कन्या पूजन और हवन के साथ संकल्प। स्वामी हरिओम जी महाराज नें किया अग्नि प्रज्ज्वलन। कुरुक्षेत्र 8 फ़रवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र केशव पार्क में 18 से 27 मार्च […]

You May Like

advertisement