श्री जयराम विद्यापीठ में हुआ श्री हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ

श्री जयराम विद्यापीठ में हुआ श्री हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री जयराम संस्थाओं में होता है श्री हनुमान जयंती पर विशेष पूजन।

कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान के जन्मोत्सव पर ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में हर वर्ष की भांति श्री हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजन किया गया। श्री हनुमान जयंती के अवसर पर विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की कामना से विद्यापीठ में प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज के मार्गदर्शन में आचार्य प. प्रतीक शर्मा व प. पंकज शर्मा ने अन्य ब्रह्मचारियों के साथ पूजन से पूर्व श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड पाठ किया। श्री हनुमान जयंती के अवसर पर यजमान सतीश गर्ग, देवराज गर्ग, ईशांत गर्ग, पंकिल गर्ग, अनुज गर्ग व उनके परिवार के सदस्यों के साथ आरती की गई। इस मौके पर भजन संकीर्तन भी हुआ तथा प्रसाद वितरित किया गया।
जयराम विद्यापीठ के ब्रह्मचारी पाठ करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की पुजा अर्चना

Sun Apr 13 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत हनुमान जयंती पर जहानाबाद चौकी के निकट दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किये व पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पवन पुत्र हनुमानजी से प्रार्थना की कि वह जनपदवासियों का कल्याण करें और उनके कष्टों को हरें।

You May Like

advertisement