भक्ति भजन ग्रुप की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री गीता भवन मंदिर आजाद नगर में बड़ी श्रद्धा भावना से किया गया श्री सुंदरकांड जी का पाठ एवं सत्संग

भक्ति भजन ग्रुप की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री गीता भवन मंदिर आजाद नगर में बड़ी श्रद्धा भावना से किया गया श्री सुंदरकांड जी का पाठ एवं सत्संग

(पंजाब) फिरोजपुर 11 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

भक्ति भजन ग्रुप की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री गीता भवन मंदिर आजाद नगर में श्री सुंदरकांड जी का पाठ एवं सत्संग बड़ी श्रद्धा भावना से किया गया। भक्ति भजन ग्रुप के संचालक श्री धर्मपाल बंसल, डायरेक्टर, एसपीएस नर्सिंग कॉलेज एवं हार्मनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से सबसे पहले श्री गणेश वंदना की गई। श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ किया गया, उपरांत श्री सुंदरकांड जी का पाठ बड़े ही श्रद्धा भावना से किया गया। श्री धर्मपाल बंसल, श्री अशोक गर्ग प्रधान, श्री मुकेश गोयल महामंत्री और ग्रुप के म्यूजिक डायरेक्टर श्री गौरव अनमोल की ओर से श्री हनुमान जी के भजन प्रस्तुत किए गए। श्री हनुमान जी के भक्त बड़े संख्या में उपस्थित रहे।

       श्री राकेश कुमार जंडियाल (गुली) मंदिर के प्रधान ने बताया कि हमारे मंदिर में कोई भी त्यौहार बड़े ही श्रद्धा भावना से भक्तों के सहयोग से मनाया जाता है। मंदिर के श्रद्धालु एवं कमेटी के सदस्य तहे दिल से सेवा में लगे रहते हैं। कुछ दिन पहले मंदिर में लंगर हाल का निर्माण करवाया गया है।

      मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर को खूब सजाया गया था। और सभी को तरह-तरह का प्रसाद वितरण किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर -अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी

Sun Apr 13 , 2025
अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी मेहनगर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बे में नगर व्यवसाई संजय मद्धेशिया के 19 वर्षीय पुत्र रोशन मद्धेशिया ने अपने घर के गोदाम में लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर करकट के पाइप में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली वही थाने […]

You May Like

Breaking News

advertisement