
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में हकीम रामजीमल सरस्वती शिशु मंदिर चौपला पर गुरुवार को देशभक्ति गायन प्रतियोगिता हुई जिसमें प्राइमरी वर्ग में आराध्या प्रथम,आरुष द्वितीय तथा जतिन तीसरे स्थान पर रहे जबकि जूनियर वर्ग में तपन प्रथम,काव्या द्वितीय तथा राज लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सीनियर वर्ग में परी प्रथम अनुज द्वितीय तथा शिवम को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।युवराज, वेद प्रकाश,शिवन्या, प्रतिभा,प्रिया और शिखा को सान्त्वना पुरस्कार दिए गए।सभी विजयी बच्चों को पटका,हार प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल,अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना प्रबन्धक सुनील कुमार शर्मा, निर्णायक मधु वर्मा और अरुणा सिन्हा ने प्रदान किये।वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना,सुनील शर्मा,रश्मि सक्सेना, डा. अतुल वर्मा,अनिल सक्सेना और अवनीश कुमार उपस्थित रहे। 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को इक्कीस हजार की स्कॉलरशिप 21000/- की स्कॉलरशिप बांटी गई।संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और विद्यालय के प्रधानाचार्य शत्रोहन लाल ने किया। आभार विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने व्यक्त किया।


