किशोरियों एवं महिलाओं की सशक्तिकरण हेतु सक्षम परियोजना की शुरुआत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : साकार संस्था के द्वारा भूता ब्लॉक के ग्राम – जीही में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के सहयोग से से सक्षम परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली से पैरालीगल वालंटियर ज्वाला देव अग्रवाल जी ,अमित जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में 3 गांव की किशोरिया और महिलाओं ,पुरुषों ने प्रतिभाग किया। सक्षम परियोजना प्रबंधक विजय कृष्ण तिवारी जी ,ब्लॉक समन्वयक भोजीपुरा ममता जी एवं ब्लॉक समन्वयक भुता दीपा जी के द्वारा सभी साथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली से पैरालीगल वालंटियर ज्वाला देव अग्रवाल जी ,अमित जी ,किशोरियों एवं महिलाओं के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए ममता जी एवं दीपा जी द्वारा एक जागरूकता गीत जिसके बोल थे थे किसी के काम जो आए उसे इंसान कहते हैं से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसकी पक्ष परियोजना प्रबंधक विजय कृष्ण तिवारी जी द्वारा संस्थागत परिचय दिया गया। संस्था के कार्य करती है उसके बारे में विस्तार से बताया गया। इसी के साथ के द्वारा जिला सेवा प्राधिकरण के बारे में पैरालीगल वालंटियर ज्वाला देव अग्रवाल जी ,अमित जी विस्तार से बताया गया। लोक अदालत साल 4 बार लगती है। यह कौन कौन केसों का समाधान किया जाता है।बिजली का बिल, लोन,फौजदारी आदि जानकारी दी गई, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए ममता जी के द्वारा सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से
बाल सेवा योजना,कन्या सुमंगला योजना,बाल विवाह,सामूहिक विवाह आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसी के साथ हेल्पलाइन नंबर
1090,1098,1076,112, के बारे में बताया गया। इनको कब कहा जैसे उपयोग करना उसके बारे में बताया गया।
विजय कृष्ण जी के द्वारा बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट 2012 , के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसी के साथ दीपा जी के द्वारा शिक्षा के अधिकार पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत 6 से 14 साल के बच्चों की अनिवार्य शिक्षा पर विस्तार से बातचीत की गई साथी आरटीई के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में कुल प्रतिभागियों की संख्या 80 रही जिसमें 20 पुरुषों एम 60 किशोरी और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय कार्यकर्ता संजना जी एवं कंचन जी का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम के शख्त निर्देश पर चोक नाले के अतिक्रमण पर नगर पंचायत का गरजा बुलडोजर

Fri Aug 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , मीरगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ता की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को ईओकी अगुवाई में फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की टीम ने चोक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया। मंगलवार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement