IAS परीक्षा में 77वीं रैंक हासिल करने वाले सोयहम टीबड़ेबाल का बरेली में भव्य स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : होनहार सोयहम टीबड़ेबाल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 77वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पश्चिम बंगाल कैडर प्राप्त करने वाले सोयहम ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर शनिवार को घर वापसी की, जहां परिवार और शुभचिंतकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद
घर लौटने के बाद सोयहम टीबड़ेबाल ने श्री शिरडी साई सर्वदेव मंदिर, श्यामगंज में माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने उन्हें आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिवार में हर्ष, बधाइयों का तांता
सोयहम की सफलता पर माता-पिता, अनुपम टीबड़ेबाल और सीमा टीबड़ेबाल की खुशी देखते ही बन रही थी। रिश्तेदारों और दोस्तों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।
युवाओं को दी सफलता की प्रेरणा सोयहम ने इस अवसर पर युवाओं से मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “संघर्ष का कोई विकल्प नहीं है, अगर आप ईमानदारी और समर्पण से मेहनत करें, तो सफलता निश्चित है।” उनकी इस उपलब्धि से बरेली के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें एक प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माघ मास शुक्ल पक्ष की जया एकादशी को बाबा श्याम का हुआ दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रृंगार

Sun Feb 9 , 2025
माघ मास शुक्ल पक्ष की जया एकादशी को बाबा श्याम का हुआ दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रृंगार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्बदेब मंदिर श्यामगंज बरेली मे आज माघ मास शुक्लपक्ष की जया एकादशी शनिवार को बाबा श्याम का दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रंगार किया गया। तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement