एम्स ऋषिकेश में PET-CT स्कैन सुविधा शुरू

उत्तराखंड ऋषिकेश
एम्स ऋषिकेश में PET-CT स्कैन सुविधा शुरू,

सागर मलिक

समय और खर्च दोनों में कमी आएगी: त्रिवेन्द्र ,पूर्व सीएम

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में अत्याधुनिक PET-CT स्कैन (पेट स्कैन) सुविधा की शुरुआत पर हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
उन्होंने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड का यह पहला सरकारी संस्थान बन गया है, जहां यह उन्नत तकनीक उपलब्ध कराई गई है।

त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि इस सुविधा से कैंसर, न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसी जटिल बीमारियों की जांच और इलाज में मदद मिलेगी। इससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के मरीजों को अत्यधिक लाभ होगा। उन्होंने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि और जनसामान्य के लिए बड़ी राहत बताया।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि इलाज की लागत को भी कम करेगी, जिससे आमजन के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। यह पहल “स्वस्थ भारत – सशक्त भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री द्वारा आयुष पुस्तकालय और टेली-कंसल्टेंसी सेवाओं का भी शुभारंभ किया गया। त्रिवेन्द्र रावत ने इसे आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय का सुंदर उदाहरण बताया।

उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स ऋषिकेश प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में और नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई वेडिंग वेन्यू एसोसिएशन

Fri Aug 8 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनआपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई वेडिंग वेन्यू एसोसिएशन,सागर मलिक *राहत शिविरों के लिए अपने वेडिंग वेन्यू देने की पेशकश भोजन-पानी और आर्थिक सहयोग का आश्वासन* देहरादून। प्रदेश में पांच अगस्त को आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद जहाँ सरकार और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement