
आजमगढ़।
मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि प्रतीक यादव पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था।
ध्रुव कुमार सिंह ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


