डीएम के शख्त निर्देश पर चोक नाले के अतिक्रमण पर नगर पंचायत का गरजा बुलडोजर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , मीरगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ता की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को ईओ
की अगुवाई में फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की टीम ने चोक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया। मंगलवार को तहसील मीरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह के द्वारा चोक नाले की शिकायत का फर्जी निस्तारण और नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाकर सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की शिकायत की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिन के अंदर चोक नाले का अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई के शख्त निर्देश दिए थे।जिस पर बुधवार दोपहर के बाद मीरगंज तहसील से नायव तहसीलदार सिमरन मैथानिया, लेखपाल आदित्य गंगवार और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स लेकर नगर पंचायत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से नाले की सफाई करवाई की।मेघा अस्पताल के द्वारा नाला पर लगाए गए फ्रीजर समेत समूचे नाला पर किए अतिक्रमण को हटाकर सफाई करने की योजना तैयार की गई।शिकायत कर्ता नवीन कुमार सिंह के धर्मकांटा को जाने वाले रोड को तोड़ दिया गया।उनकी माँ के विरोध के बाद नगर पंचायत टीम आगे बढ़ गई। लंबे समय से नाले में गंदगी और सिल्ट जमा होने से पानी की निकासी बाधित थी। इससे आसपास के लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही थी।
अधिशासी अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नाले पर अवैध कब्जा कर रखी गई संरचनाओं को हटाकर पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम अभ्युदय योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष विस्तृत शंका-समाधान एवं मार्गदर्शन किया आयोजित

Fri Aug 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सीएम अभ्युदय योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज एक विशेष विस्तृत शंका-समाधान एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।सत्र में UPSC Civil Services Examination में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR-1) प्राप्त करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement