सीएम अभ्युदय योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष विस्तृत शंका-समाधान एवं मार्गदर्शन किया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सीएम अभ्युदय योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज एक विशेष विस्तृत शंका-समाधान एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।
सत्र में UPSC Civil Services Examination में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR-1) प्राप्त करने वाली Joint magistrate SDM Sadar सुश्री इशिता किशोर ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान करते हुए UPSC की समग्र तैयारी की रणनीति, विषयों के चयन, अध्ययन की प्रभावी पद्धति, उत्तर लेखन, समसामयिक घटनाओं की तैयारी, परीक्षा के विभिन्न चरणों तथा समय-प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सीएम अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में इस प्रकार के संवादात्मक सत्र ‘सफलता के अनुभव से सफलता की राह’ को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जननायक स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विशाल भंडारा

Fri Aug 21 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जननायक स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विशाल भंडारा सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गरीबों व जरूरतमंदों को कराया प्रसाद ग्रहण रायबरेली। जननायक एवं पूर्व सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को रायबरेली में श्रद्धा, स्मृति और […]

You May Like

Breaking News

advertisement