
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
जननायक स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विशाल भंडारा
सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गरीबों व जरूरतमंदों को कराया प्रसाद ग्रहण
रायबरेली। जननायक एवं पूर्व सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को रायबरेली में श्रद्धा, स्मृति और सेवा का भाव देखने को मिला। उनकी छोटी बहन पूनम सिंह की ओर से इस वर्ष भी धुन्नी सिंह नगर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा व प्रसाद वितरण तथा गुरु तेग बहादुर मार्केट में विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक, गणमान्य नागरिक और स्व. अखिलेश सिंह से जुड़ा जनसमुदाय शामिल हुआ।
धुन्नी सिंह नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्व. अखिलेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके सरल व्यक्तित्व, जनसेवा, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और रायबरेली की जनता से उनके आत्मीय संबंधों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बाईट पूनम सिंह


