डॉ. परमेश कुमार पर्यावरण अध्ययन संस्थान के निदेशक नियुक्त

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 2 दिसंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार आईआईएचएस के प्रोफेसर परमेश कुमार को पर्यावरण अध्ययन संस्थान का निदेशक नियुक्त किया है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. परमेश कुमार की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से दो वर्ष की अवधि के लिए या अगला आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगी।
प्रोफेसर परमेश कुमार ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो विश्वास उनके प्रति व्यक्त किया है, उसे वे अपनी निष्ठा, कार्यकुशलता और शैक्षणिक प्रतिबद्धता के माध्यम से पूर्ण रूप से निभाने का प्रयास करेंगे। प्रोफेसर परमेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विश्वविद्यालय की भूमिका अत्यंत अहम है, और वे संस्थान को नए आयाम देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शोध, नवाचार तथा छात्र-हितैषी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाएंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गूँज उठा प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी का सन्देश

Wed Dec 3 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 2 दिसंबर : पिछले साल की तरह इस साल भी मास्टर जी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का अहम हिस्सा बने और विभिन्न कार्यक्रमों में आमंत्रित किए गए। मास्टर जी का पहला उद्बोधन श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी की श्रीमद्भागवत एवं भगवद् गीता कथा में हुआ जिसमे मास्टरजी ने […]

You May Like

advertisement