पुलिस के छापे में 9 सट्टेबाज गिरफ्तार सरगना फरार, एफआईआर

पुलिस के छापे में 9 सट्टेबाज गिरफ्तार सरगना फरार, एफआईआर

दीपक शर्मा ( जिला संवाददाता)

बरेली : गोपनीय हेल्पलाइन पर सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने गंगापुर के एक बंद मकान में छापा मारा तो यहां नौ लोगों को सट्टा लगवाते गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 91330 रुपये, 21 पेन, 113 सट्टा पर्ची, तीन कैल्कुलेटर समेत काफी सामान बरामद हुआ। बारादरी पुलिस ने फरार माफिया तन्नू समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अजय वाल्मीकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू इस मकान में सट्टा लगवा रहा था। वह दूर से इस मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी कर रहा था। दबिश के दौरान वह फरार हो गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस तन्नू का रिकॉर्ड खंगाल रही है, उसे जिलास्तरीय सट्टा माफिया घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने बारादरी के कालीबाड़ी निवासी दीपक गुप्ता, बारादरी के कटरा चांद खां निवासी दीपक वर्मा, प्रेमनगर के जाटवपुर निवासी चांद मियां, कोतवाली के गीता भट्टी मठ चौकी निवासी हसनैन, कैंट के बुखारा निवासी वीरेन्द्र पाल, सुभाषनगर के मणिनाथ बंशी नगला निवासी धर्मेन्द्र, सुभाषनगर के वीडीओ कॉलोनी निवासी बाबूलाल, कोतवाली के आजमनगर निवासी गिरिश, प्रेमनगर के बीडीओ कॉलोनी निवासी नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का सरगना गंगापुर निवासी जगमोहन उर्फ तन्नू को फरार हो गया। बारादरी पुलिस ने दरोगा अखिलेश उपाध्याय की तहरीर पर इन सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
छापा मारकर आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, एसएसआई रोहित शर्मा, दरोगा अखिलेश उपाध्याय, प्रदीप कुमार, रामवीर सिंह, सौरभ तोमर, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा और सुखबीर सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, सिद्धांत चौधरी, रोहित शर्मा, दीपक तोमर शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुतुब खाना मनिहारन चौराहे पर200 वर्ष पुरानी दो मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

Sun Apr 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कुतुब खाना के मनिहारान चौराहे पर शनिवार रात लगभग 8:00 बजे उस वक्त अचानक भगदड़ मच गई जब वहां लगभग 200 वर्ष बताई जा रही दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। जबकि यह शहर का सबसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement