देहरादून:संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी कांग्रेस

देहरादून:संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी कांग्रेस,
सागर मलिक

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मई 2025 में जिलेवार दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष सचिन राव के मार्गदर्शन में देहरादून में आयोजित जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद लिया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने बताया कि इन शिविरों का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, विचारधारा, संविधान और जमीनी कार्यशैली से अवगत कराना है। इन प्रशिक्षण शिविरों में वक्ता के रूप में वरिष्ठ नेता, विषय विशेषज्ञ और संगठन से जुड़े अनुभवी पदाधिकारी भाग लेंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस ने जिलेवार प्रशिक्षण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

12-13 मई 2025: हरिद्वार ग्रामीण, हरिद्वार महानगर, रुड़की ग्रामीण और रुड़की महानगर

15-16 मई 2025: नैनीताल जिला कांग्रेस और हल्द्वानी महानगर

17-18 मई 2025: उधमसिंहनगर जिला कांग्रेस, रुद्रपुर महानगर और काशीपुर महानगर

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यपद्धति, चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया के इस्तेमाल और जमीनी मुद्दों पर संवाद स्थापित करने की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस की भूमिका पर भी चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन प्रशिक्षण शिविरों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्टता आएगी, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। शिविरों का संचालन पार्टी की रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड में पुलिस हाई अलर्ट मोड़ पर, बढ़ाई गई चौकसी

Sat May 10 , 2025
उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड में पुलिस हाई अलर्ट मोड़ पर, बढ़ाई गई चौकसी, सागर मलिक ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्यभर में सुरक्षा को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर […]

You May Like

advertisement