गीता महोत्सव में सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने लगाया ध्यान कक्ष स्टॉल

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सतयुग दर्शन ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा ध्यान कक्ष स्टॉल लगाया गया है। ध्यान कक्ष का रविवार को शुभारंभ किया गया जोकि 5 दिसंबर तक चलेगा। ब्रह्मसरोवर परिसर के स्टॉल नंबर 606 पर मौजूद ट्रस्ट के सदस्य एचसी मुंजाल ने बताया कि इस ध्यान कक्ष से मानवों को नैतिक चारित्रिक मानवीय आदर्शों के अनुरूप पूर्ण आचरण व निष्काम कर्म करने के योग्य बनाया जाता है ताकि उनकी वृत्ति-स्मृति व बुद्धि निर्मल हो जाए और वे कर्म फल व तीनों तापों से आजाद रहे, अंत मोक्ष को प्राप्त कर अपना जीवन सार्थक बना सकें। ध्यान कक्ष में अध्यात्म बारे शिक्षा दी जा रही है। भौतिक तो सभी स्कूलों में जाकर सीख रहे है लेकिन आध्यात्मिक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उसी दिशा में सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने पहल की है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट वसुंधरा फरीदाबाद में ध्यान कक्ष में अध्यात्म की शिक्षा दी जा रही है। इसी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा महोत्सव में ध्यान कक्ष स्टॉल लगाया है। मुंजाल ने कहा कि जितना भौतिक ज्ञान जरूरी है, उतना ही अध्यात्म ज्ञान भी जरूरी है।
स्टॉल पर मौजूद ट्रस्ट के सदस्यगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्तमान समय में सबसे महत्व पूर्ण कार्य वोटर लिस्ट ठीक करना है- हरिश्चंद्र गौत

Mon Nov 17 , 2025
आजमगढ़ बहुजन समाज पार्टी नगर निकाय संगठन के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर की गई जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी माननीय हरिश्चंद्र गौतम जी रहे संचालन माननीय चेतई राम जी ने किया बैठक में बसवा कार्य करता तरुण कुमार श्रीवास्तव को नगर क्षेत्र में संगठन मजबूत […]

You May Like

advertisement