
विश्वविद्यालयों एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों को परिसर स्वच्छ बनाए रखने का निर्देश ,
कुलपति
सप्ताह में कम से कम एक दिन परिसर में स्थित सभी भवनों, विभागों, छात्रावासों आदि को स्वच्छ बनाने हेतु अभियान,
सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त कर पर्यावरण को बचाने का प्रयास ,
आजमगढ़। कुलाधिपति/राज्यपाल सचिवालय उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी ने पर्यावरण के प्रति कुलाधिपति द्वारा व्यक्त की गई चिंता से अपने को जोड़ते हुए विश्वविद्यालय एवं संबद्ध सभी महाविद्यालयों प्राचार्य/प्राचार्या को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि परिसर के सभी विभागों, भवनों एवं छात्रावासों आदि को हर हाल में स्वच्छ रखने एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने हेतु स्वच्छता अभियान सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य चलावें, इस पर निगरानी रखने हेतु उन्होंने विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव को नामित किया है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जन भवन द्वारा जारी दिशा निर्देश के क्रम पर्यावरण संरक्षण व छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य हेतु कुलाधिपति महोदया ने गहरी चिंता एवं संवेदनशीलता व्यक्ति की है। तदक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न समितियां का गठन करके उसे क्रियाशील कर दिया है। पर्यावरण जैसे संवेदनशील मसले पर कुलपति जी स्वयं एक पेड़ मां के नाम के अभियान को गति देने हेतु वृक्षारोपण करके उसे संरक्षित करने का निर्देश सभी जिम्मेदार लोगों को देते रहते हैं। परिसर की मिट्टी को उपजाऊ बनाने हेतु हर जतन करने का प्रयास करते हैं तथा मातहतों को निर्देश देकर परिसर को हरा-भरा बनाने का यथासंभव प्रयास करते हैं। उन्होंने महाविद्यालयों को भी निर्देश जारी किया है कि आवश्यकता पड़ने पर समिति बनाकर सप्ताह में कम से कम एक दिन स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को गंदगी मुक्त करने का प्रयास करें। गीला कचरा व सूखे कचरे हेतु डस्टबिन की भी व्यवस्था परिसर में अवश्य की जाए। प्लास्टिक मुक्त निगरानी समिति गठित कर विश्वविद्यालय महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए, क्योंकि प्लास्टिक से पर्यावरण पर ज्यादा कुप्रभाव पड़ता है जो छात्रों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है इसलिए इस पर सभी प्राचार्य विशेष ध्यान रखें।


