छात्र हितों को देखते हुए कुलपति ने मसुविवि में प्रवेश की तिथि सात जुलाई तक की विस्तारित


आजमगढ़, । महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ कि कुलपति ने क्षेत्रवासियों और जनपद वासियों की विशेष मांग को देखते हुए तथा छात्रों के हितार्थ प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि परिसर में अन्य विषयों के अतिरिक्त बीए-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, एलएलएम, एमएससी जैसे रोजगारपरक कोर्स में छात्रों का रुझान रिकॉर्ड स्तर पर है। हर सीट के मुकाबले 3 गुना से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। पूर्वांचल के युवा अब एमएसडीयू को प्रवेश के लिए अपनी पहली पसंद बना रहे हैं।

*”सिर्फ डिग्री नहीं, रोजगार की गारंटी वाला स्किल”
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा, “हमारा मकसद साफ है – परिसर में में सिर्फ डिग्री नहीं रोजगार की गारंटी के तहत शिक्षा दी जाए। मेहनती छात्र सिर्फ समय की कमी से पीछे न रह जाए। एमएसडीयू में आपको सिर्फ डिग्री नहीं मिलेगी, बल्कि रोजगार के लिए जरूरी स्किल, आधुनिक लैब, डिजिटल क्लासरूम और एक प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा। यहां पढ़कर आप अपना भविष्य तो संवारेंगे ही, क्षेत्र और देश का नाम भी रोशन करेंगे। एमएसडीयू अब पूर्वांचल का शिक्षा हब बन रहा है।

कौन सा कोर्स, क्या बनेगा करियर” बीए-एलएलबी / एलएलएम: जज, वकील,लीगल एडवाइजर बनने का रास्ता खुलता है | बीए / बीसीए: आईटी कंपनियों, बैंकिंग, कॉरपोरेट सेक्टर में सीधी एंट्री | एमएससी / बीएससी: रिसर्च, वैज्ञानिक, टीचर और सरकारी नौकरी के रास्ते खुलेंगे, वहीं बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम से UPSC, SSC, बैंकिंग के साथ पत्रकारिता, योग, कंप्यूटर कोर्स में स्पेशलाइजेशन मतलब साफ है – एमएसडीयू में पढ़ाई के साथ स्किल भी, डिग्री के साथ रोजगार भी।अब पूर्वांचल का भरोसा आजमगढ़ का यह विश्वविद्यालय बन चुका है | आजमगढ़ के साथ-साथ मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, गोरखपुर, सुल्तानपुर के हजारों छात्र अब एमएसडीयू में एडमिशन लेकर अपना भविष्य बना रहे हैं। वजह साफ है – सस्ती फीस, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्लेसमेंट सपोर्ट और छात्र हितैषी माहौल।
प्रवेश प्रक्रिया बेहद आसान है। छात्र घर बैठे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msdsu.ac.in के समर्थ पोर्टल samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं। विश्वविद्यालय परिसर में विशेष हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां शिक्षक और कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपकी मदद के लिए मौजूद हैं, वे आपके फॉर्म को भर देंगें ।

  • सूचना बॉक्स
    अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक
    आवेदन कैसे करें: समर्थ पोर्टल samarth.edu.in पर 1😃🪫ऑनलाइन, वेबसाइट: www.msdsu.ac.in
    हेल्प डेस्क: एमएसडीयू परिसर, आजमगढ़ | समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य

Tue Jun 23 , 2026
फायर एवं विद्युत विभाग से एनओसी प्राप्त करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही आजमगढ़।

You May Like

Breaking News

advertisement