सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की प्रशासन ने तैयारियां की पूरी : विश्राम कुमार मीणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे कार्यक्रम में मुख्यातिथि,श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में आज आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम, कलश यात्रा में शामिल होंगी महिलाएं, संत महात्माओं का किया जाएगा सम्मान।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 10 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था कार्यक्रम की श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में 11 मई को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अरुणाय में 101 महिलाओं की कलश यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। महिलाएं अपने-अपने सिर पर कलश लेकर मंदिर तक पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंदिर के गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा अर्चना करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 48 कोस के तीर्थ स्थलों के संत महात्माओं का स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री सोमनाथ मंदिर प्रभास पाटन, वेरावल, गुजरात से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री सोमनाथ मंदिर प्रभास पाटन, वेरावल, गुजरात से जिला के सभी मंदिर, तीर्थों के साथ सीधे जोड़ा जाएगा। जिले के मंदिर को सजाया गया है। सभी मंदिरों के माध्यम से युवाओं को प्राचीन इतिहास से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना जनसंपर्क एवं भाषा द्वारा भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह हमारे गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनने का अहम मौका है। इसमें अधिक से अधिक लोग अपनी जनभागीदारी दिखाएं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था कार्यक्रम का आयोजन भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं तथा सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोडऩा है। यह पर्व भारत की उस अदम्य आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी सांस्कृतिक चेतना को सदैव जीवित रखा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अजेय सभ्यता का प्रतीक है। विनाशकारी प्रहारों के बाद भी सोमनाथ मंदिर आज हमारे आत्म-सम्मान और साहस की मिसाल बनकर खड़ा है। आधुनिक सोमनाथ मंदिर का मार्ग 75 वर्ष पहले प्रशस्त हुआ। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 11 मई 2026 को 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इस दिन देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा, आध्यात्मिक आयोजन, भारत की विरासत परंपरा पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज का युवक युवती परिचय सम्मलेन आयोजित

Sun May 10 , 2026
सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज का युवक युवती परिचय सम्मलेन आयोजित हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 10 मई : आज सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र हरियाणा में सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन […]

You May Like

Breaking News

advertisement