
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा थाना कैण्ट एवं थाना सुभाषनगर में निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया।
इस दौरान लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए विवेचकों को प्रकरणों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों के समयबद्ध संकलन तथा पारदर्शी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


