
OPS तिरंगा यात्रा निकाल पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : “उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” के जुझारू एवं लोकप्रिय जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप के नेतृत्व में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 15 विकास खण्डों से लगभग 1000 से अधिक सफाई कर्मचारी दोपहर 2:00 बजे दामोदर स्वरूप पार्क चौकी चौराहा बरेली में एकत्र हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, पुरानी पेंशन की तख्ती, और बैनर लेकर दामोदर स्वरूप पार्क में सभी पदाधिकारियों ने अपना-अपना संबोधन करने के बाद OPS जिंदाबाद के नारों के साथ पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट बरेली पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की इंकलाब जिंदाबाद, पुरानी पेंशन बहाल करो, एनपीएस धोखा है, एक ही मांग एक ही नारा पुरानी पेंशन अधिकार हमारा, सहित तमाम नारे लगाते हुए जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार, मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार, राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, विधायक दो-दो, तीन-तीन पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं तो सफाई कर्मचारियों य अन्य राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल क्यों नहीं कर रहे हैं यदि NPS इतनी अच्छी है तो वह पहले स्वयं पर लागू करें, कर्मचारी 60 साल की सेवा पूर्ण करते हुए सरकार को अपनी सेवा प्रदान कर रहा है इसके अलावा कोई अन्य कार्य नहीं करता है इसलिए सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए आज पूरे उत्तर प्रदेश में कर्मचारी आज प्रत्येक जिला मुख्यालय पर OPS तिरंगा यात्रा निकालकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
इसके पश्चात जिला कलेक्ट्रेट परआए जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट महोदय बरेली के समक्ष संघ जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ज्ञापन पढ़कर सुनाया तथा सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय ने भी ज्ञापन को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार को प्रेषित करने के लिए संघ को आश्वस्त किया।
पुरानी पेंशन बहाली तिरंगा यात्रा एवं ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य, अजीत सिंह यादव, मिश्रर यार खां, रनवीर सिंह पटेल, गंगा चरन कश्यप, महेश चंद्र वाल्मीकि, सुनील सिंह बाल्मीकि, तेजपाल पटेल, अशोक कुमार वाल्मीकि, आनंद प्रकाश धानुक, रमेश पाल, प्रवेश कुमार, संतराम दिवाकर, विश्राम सिंह, नन्हेंलाल वाल्मीकि, हर नारायण राजपूत, राकेश कुमार वाल्मीकि, राम अवतार दिवाकर, राजपाल वर्मा, गजेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, किशन कुमार वाल्मीकि, छोटेलाल वाल्मीकि, राहुल देव वाल्मीकि, संतोषी देवी, विमला वर्मा, शिवानी, लता आदि पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।


