भाजपा नेता सूरज राठौर के भाई ने रामायण पाठ के बाद भंडारा

भाजपा नेता सूरज राठौर के भाई ने रामायण पाठ के बाद भंडारा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के उनासी तिराहे पर सिंह ढाबे के भाजपा के वरिष्ठ नेता सेक्टर प्रभारी सूरज राठौर के बड़े भाई हीरालाल राठौर ने अपने निवास पर अखंड रामायण पाठ के बाद कराया भंडारा। गुरुवार को सुबह 10 बजे सुबह कथावाचक पंडित वेद प्रकाश ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर रामायण पाठ शुरू कराया आज दूसरे दिन शुक्रवार को रामायण पाठ के समापन होने के बाद पंडित वेद प्रकाश देवी देवताओं का पूजन और आरती कर भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर 21 कन्याओं को जिमाने के बाद प्रसाद वितरण कराया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बा एवं दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भंडारे में पूड़ी सब्जी और लड्डू का आनंद लिया।
इस अवसर पर फूल करन, हीरालाल, भगवान शंकर, राम बहादुर, सूरज राठौर, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती कमलेश राठौर, निर्मला देवी, सरस्वती देवी, आशा देवी, आयुष, रिंकू, अर्जुन, विनय, अंकित, शिवम राठौर आदि कस्बे के प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर गेट बाहर रामपुर रोड़ पर लगा खराब पड़ा सरकारी नल मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद हुआ चालू

Sat Feb 1 , 2025
सीबीगंज स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर गेट बाहर रामपुर रोड़ पर लगा खराब पड़ा सरकारी नल मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद हुआ चालू दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर गेट रामपुर रोड़ पर नगर निगम द्वारा लगाया गया सरकारी नल करीब साल भर […]

You May Like

advertisement