सेवा, समर्पण और उपचार के लिए डॉ. आशीष अनेजा को मिला विराट सम्मान

कुरुक्षेत्र से हरियाणा के एकमात्र चिकित्सक, ‘फैलोशिप इन डायबिटीज एंड कार्डियो मेटाबोलिक प्रैक्टिस-2026’ से सम्मानित’

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 अगस्त : आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासक एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा को प्रतिष्ठित ’’‘फैलोशिप इन डायबिटीज एंड कार्डियो मेटाबोलिक प्रैक्टिस-2026’’’ से सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया डायबिटीज एवं कार्डियो मेटाबोलिक एसोसिएशन के भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। विशेष बात यह रही कि इस फैलोशिप के लिए ’’हरियाणा से डॉ. आशीष अनेजा एकमात्र चिकित्सक’’ चुने गए।
डॉ. अनेजा की इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु ’’प्रो. सोमनाथ सचदेवा’’ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा के प्रति डॉ. अनेजा का समर्पण और निरंतर प्रयास अनुकरणीय है।
डॉ. अनेजा को मधुमेह एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर उपचार एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से सराहा गया। वे पिछले कई वर्षों में ’’1100 से अधिक स्वास्थ्य शिविर’’ आयोजित कर चुके हैं। इन शिविरों में जरूरतमंद लोगों को रक्त जांच, शुगर, अस्थि घनत्व, ईसीजी, श्वसन क्षमता, न्यूरोपैथी तथा कैंसर जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहायता से निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
डॉ. आशीष अनेजा को मिल चुके हैं कई सम्मान।
डॉ. आशीष अनेजा को इससे पूर्व ’’आरएसएसडीआई का ‘बेस्ट डॉक्टर इन डायबिटीज केयर अवॉर्ड’, जीएपीआईओ लीडरशिप अवॉर्ड, उन्नत भारत सर्वश्री हेल्थ रत्न अवॉर्ड’’ तथा ’’आइकॉनिक पर्सनैलिटी अवॉर्ड’’ सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वे मधुमेह एवं स्वास्थ्य संबंधी अनुसंधान कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें ’’लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’’ में भी स्थान मिला है तथा वे ‘फैलोशिप इन डायबिटीज’ से भी सम्मानित हो चुके हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून: यूयूएसडीए द्वारा संचालित सीवरेज लाइन और सड़क निर्माण कार्य से संतुष्ट है क्षेत्र वासी

Tue Aug 11 , 2026
उत्तराखंड देहरादून: यूयूएसडीए द्वारा संचालित सीवरेज लाइन और सड़क निर्माण कार्य से संतुष्ट है क्षेत्र वासी, सागर मलिक वार्ड नंबर 84 बंजारावाला के कन्हैया विहार शिवालिक एनक्लेव और शांति विहार और कारगी मुस्लिम कालोनियों में एडीबी द्वारा संचालित सीवरेज पानी और सड़क निर्माण कार्य से आम जन मानस संतुष्ट है, […]

You May Like

advertisement