आजमगढ़ : गोकशी की सूचना पर पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, 12 मुकदमों का आरोपी गोली लगने से घायल

आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और सामूहिक दुष्कर्म समेत करीब एक दर्जन मुकदमों में आरोपी विशाल यादव (25) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

पुलिस के अनुसार, गम्भीरपुर थाना पुलिस को क्षेत्र में गोकशी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में किशनपुर काशीनाथ निवासी विशाल यादव पुत्र अनिल यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, विशाल यादव के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, गोकशी एवं सामूहिक दुष्कर्म समेत करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement