ड्रग्स इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल

Oplus_131072

हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, जिन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से भी जाना जाता है, पर भ्रष्टाचार और अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनके सस्पेंशन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कंपनी प्रतिनिधि रमेश मैठाणी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने बताया कि दवा निर्माण लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद उन्हें शिवालिक नगर स्थित कार्यालय बुलाया गया, जहां दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। आरोप है कि इसके बाद एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए 15 हजार रुपये की मांग की गई, जिसमें से 10 हजार रुपये एक खाते में जमा कराए गए और बाकी राशि भी मांगी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग बहानों से कई बार पैसे लिए गए और कुल मिलाकर लाखों रुपये की वसूली की गई। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि उन पर दबाव बनाकर पैसे लिए गए।प्रेस वार्ता में प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को तत्काल सस्पेंड करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की गई। फिलहाल इस मामले में अनीता भारती की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बाइट – कैश खुराना (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस)

बाइट – रमेश मैथानी (प्राइड फार्मा कंपनी)

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेंचुरी पेपर मिल ने लगाया लालकुआँ में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 522 मरीजों की हुई जांच"विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया मुफ्त परामर्श व दवाइयां, जांच सुविधाएं भी रहीं निशुल्क।

Mon Mar 30 , 2026
रिपोर्टर जफर अंसारी स्थान, लालकुआँ लालकुआँ सेचुरी पेपर मिल के तत्वावधान में रविवार को सुभाष नगर वार्ड नंबर पांच स्थित होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 232 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श […]

You May Like

advertisement