अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं जनकल्याण शिविर

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं जनकल्याण शिविर_

मा० विधायक अदिति सिंह की पहल पर अमावां ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

150 साइकिल, 20 सिलाई मशीन, ट्राईसाइकिल और चश्मों का वितरण

रायबरेली, 20 अगस्त 2026
पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जननेता अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को अमावां ब्लॉक कार्यालय, तकिया चौराहा, रायबरेली में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक व राजनीतिक जीवन तथा रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान रायबरेली सदर की मा० विधायक अदिति सिंह की पहल पर अमावां ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से मौके पर समाधान कराना रहा।
शिविर में समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद, कृषि, विद्युत, पशुपालन, जल निगम, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, बाल विकास, शिक्षा, अल्प सिंचाई एवं श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी, आवेदन व शिकायत निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई।
वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास, मनरेगा, राशन कार्ड, विद्युत एवं पेयजल संबंधी समस्याओं सहित अन्य योजनाओं के लिए लोगों की सहायता की गई। जरुरतमंद लाभार्थियों को 150 साइकिल, 20 सिलाई मशीन, ट्राईसाइकिल और चश्मों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अवध क्षेत्र मंत्री दिलीप यादव, सलोन विधायक अशोक कोरी, प्रयागराज (शहर उत्तरी) विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, फूलपुर (प्रयागराज) विधायक दीपक पटेल, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विवेक विक्रम सिंह, अशोक रामपुरी, प्रभात साहू और डॉ. चम्पा श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली "तिरंगा यात्रा", DM को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Fri Aug 21 , 2026
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली “तिरंगा यात्रा”, DM को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग आजमगढ़ – उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद आजमगढ़ में कर्मचारियों ने भव्य “तिरंगा यात्रा” निकाली।यात्रा गांधी तिराहे से प्रारंभ होकर विकास भवन, नेहरू हाल, अंबेडकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement