श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता।

संजीव कुमारी

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।
वरिष्ठ पत्रकार दिनकर गावड़ी बने हांसी के जिलाध्यक्ष।

हांसी , 24 मई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का गठन आज हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया।
माँ महाकाली की पावन धरा हांसी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई जिस में हांसी के वरिष्ठ पत्रकार दिनकर गावड़ी को हांसी इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में हांसी इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनकर गावड़ी व उपस्थित सभी पत्रकारों ने संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल का फूल मालाओं व पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये हांसी जिला इकाई का गठन किया गया है जिस में हांसी के वरिष्ठ पत्रकार दिनकर गावड़ी को जिलाध्यक्ष, राजेश सलुजा, विनोद गंगवानी व ब्रह्मस्वरूप विमल को मुख्य संरक्षक साथ ही राजीव बंसल को हांसी जिला इकाई का मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
हांसी की जिला कार्यकारिणी
जिला अध्यक्ष – दिनकर गावड़ी।
मुख्य संरक्षक – राजेश सलूजा, विनोद गंगवानी व ब्रह्मस्वरूप विमल।
मुख्य सलाहकार – राजीव बंसल के साथ साथ 20 पत्रकारों को हांसी जिला कार्यकारिणी में लिया गया है।
डॉ. बंसल ने बताया कि हांसी जिला इकाई के गठन से पहले संघ की 4 जिलों जिन में गोहाना,अम्बाला,पलवल व रेवाड़ी जिले शामिल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला इकाईयों का गठन हो चुका है, इसी तरह अब सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बनाई जाएंगी इसी कड़ी में कल 25 मई को पटौदी जिले की कार्यकारिणीयों की नियुक्ति व घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा एकमात्र ऐसा पत्रकार संघ जा जिस की सदस्यता शुल्क केवल 10 रुपये है। यह सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक मिसाल है।
बैठक का संचालन संघ के प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल ने किया उन्होंने कहा कि संघ सभी पत्रकारों को एक साथ ले कर चलता है उन्हों ने संघ द्वारा हरियाणा सरकार के समक्ष रखी गई 10 सूत्रीय मांगों के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया साथ ही पत्रकार एकता पर जोर दिया।
संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनकर गावड़ी ने अपनी नियुक्ति के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के साथ – साथ सभी पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकार संघ की समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद किया व संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के साथ – साथ प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल, हांसी जिला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनकर गावड़ी,राजेश सलूजा, विनोद गंगवानी, ब्रह्म स्वरूप विमल, राजीव बंसल,केशव धमीजा, माधबावा, संदीप रामायण, अनुराग,राज विमल , राहुल राजपूत, प्रतीक, अजय शर्मा, गोबिंद, जगदीश असीजा, कृष्ण लाल, कपिल मेहंदीरता, कमल हंदूजा, महेश मेहता, मनीष सलूजा के साथ साथ अनेकों पत्रकार उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एन.यू.जे.आई. व ब्रज प्रेस क्लब की वृंदावन इकाई का संरक्षक बनने पर सम्मानित हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Sun May 25 , 2025
एन.यू.जे.आई. व ब्रज प्रेस क्लब की वृंदावन इकाई का संरक्षक बनने पर सम्मानित हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में नगर के प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार एवं आध्यात्मविद् डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट […]

You May Like

Breaking News

advertisement