
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 अगस्त समर्थगुरु धारा हिमाचल के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के निर्देश अनुसार शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग बदायूं एवं भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान मुरथल सोनीपत के संयुक्त तत्वावधान में “ मेंटल हेल्थ मैनेजमैंट के द्वारा आनंदित जीवन “विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम आर्ट एंड कल्चर ऑडिटोरियम में हुआ।
हायर एजुकेशन तथा हायर सेकेंडरी स्तर के लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों ने किया । कार्यक्रम का संचालन भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान की ओर से आचार्य दर्शन, आचार्य कुलदीप एवं आचार्य गगन द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल तनाव या बीमारी की अनुपस्थिति का नाम नहीं है, बल्कि संतुलित विचार, भावनात्मक स्थिरता, सकारात्मक दृष्टिकोण और जीवन के प्रति आनंदपूर्ण भाव भी स्वस्थ मन के महत्वपूर्ण आधार हैं।
आचार्य राजन मेंहदीरात्ता ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम विशेष रूप से विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने और सिखाने का प्रयास किया गया कि पढ़ाई, परीक्षा, करियर, पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों तथा जीवन में आने वाली विभिन्न प्रकार की चिंताओं और तनावपूर्ण स्थितियों का किस प्रकार सकारात्मक एवं प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तनाव, चिंता और मानसिक दबाव से बाहर निकलने के व्यावहारिक उपायों के साथ-साथ अपने मन को शांत एवं संतुलित रखने की कला भी सिखाई जा रही है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन में भी अधिक प्रसन्न, आत्मविश्वासी और सकारात्मक रह सकें।
कार्यक्रम में भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान की ओर से उत्तर प्रदेश की राज्य संयोजक आचार्य भारती जी, सौलभ कुमार, स्वामी सुभाष थरेजा एवं मां किरण थरेजा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शैक्षणिक सफलता के साथ-साथ मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच भी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान, आत्म- जागरूकता एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।


