सफाई कर्मचारी संघ की 14 में से 13 मांगों पर सरकार ने जताई सहमति,पक्का करने पर ली जा रही है कानूनी राय : कृष्ण कुमार बेदी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नपा सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर यूनियन के साथ की चर्चा, सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से होगी बातचीत।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 अगस्त : हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ की 14 मांगों में से 13 मांगों पर सरकार ने सहमति जताई है। अहम पहलू यह है कि कर्मचारियों को पक्का करने की एक मांग को लेकर सरकार द्वारा कानूनी राय ली जा रही है और जैसे ही कानूनी राय मिल जाएगी, वैसे ही इस मांग पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को कुरुक्षेत्र के जिमखाना क्लब में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की 10 सदस्यीय कमेटी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर मांगों व समस्याओं पर गहनता से विचार विमर्श किया और जल्द ही कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यूनियन के पदाधिकारियों की बातचीत करवाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता,आयुक्त अशोक मीणा,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित यूएलबी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की ड्यूटी लगाई थी। आज यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की है। इससे पहले भी 5 अगस्त को यूनियन के साथ बातचीत की थी। इस दौरान सरकार के सामने 14 मांगों को रखा गया था, इनमें से 13 मांगों पर सरकारी ने अपनी सहमति जताई हुई है। एक मांग कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेशों की पालना करने के लिए कानूनी राय ली जा रही है। इसके उपरांत इस विषय पर सरकार गंभीरता के साथ आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। इतना ही नहीं अब जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पदाधिकारियों की बातचीत करवाई जाएगी।
बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री, महासचिव मांगे राम तिंगरा, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तोशामड़, उपप्रधान राजेश बागड़ी, मुख्य संगठनकर्ता शिव चरण, राज्य कमेटी सदस्य अशोक, हरियाणा अग्नि शमन विभाग कर्मचारी यूनियन राज्य प्रधान राजेंश सिणद, महासचिव गुलशन भारद्वाज, राज्य सचिव मनजीत भुल्लर, जय प्रकाश शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ नाटक के मंचन के साथ पंचजन्य नाट्य समारोह हुआ सम्पन्न

Sun Aug 23 , 2026
शहीदों की गाथाएं युवाओं में भरती हैं राष्ट्रवाद की भावनाः कुलपति प्रो. राम पाल सैनी।कुरुक्षेत्र की धरा पर देहरादून के कलाकारों ने जीवंत किया पेशावर कांड का गौरवशाली इतिहास, दर्शक हुए भावुक।हरियाणा कला परिषद और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के साझा प्रयास से कुरुक्षेत्र में बिखरे रंगमंच के अनूठे […]

You May Like

Breaking News

advertisement