एन.यू.जे.आई. व ब्रज प्रेस क्लब की वृंदावन इकाई का संरक्षक बनने पर सम्मानित हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

एन.यू.जे.आई. व ब्रज प्रेस क्लब की वृंदावन इकाई का संरक्षक बनने पर सम्मानित हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में नगर के प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार एवं आध्यात्मविद् डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट व ब्रज प्रेस क्लब की वृंदावन इकाई का संरक्षक नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज, आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज एवं आचार्य पूर्णचंद्र गोस्वामी महाराज ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी -माला आदि भेंट कर दिया।
मंदिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज एवं आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने कहा कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी हिन्दी व अंग्रेजी पत्रकारिता के प्रमुख स्तम्भ हैं।वे लगभग 40 से भी अधिक वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं।उनके नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट व ब्रज प्रेस क्लब की वृंदावन इकाई के संरक्षक नियुक्त होने पर हमें अपार हर्ष हो रहा है।
आचार्य पूर्णचंद्र गोस्वामी महाराज ने कहा कि हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वाश है कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी के संरक्षक बनने से एन.यू.जे.आई. एवं ब्रज प्रेस क्लब की वृंदावन इकाई को अत्यंत ऊर्जा व प्रेरणा मिलेगी।साथ ही उनके 40 वर्षों के अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों के अलावा असंख्य भक्त-श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोफेसर दिनेश कुमार होंगे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति

Sun May 25 , 2025
प्रोफेसर दिनेश कुमार होंगे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पलवल : प्रोफेसर दिनेश कुमार श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय द्वारा उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। इससे पूर्व दो […]

You May Like

advertisement