ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली “तिरंगा यात्रा”, DM को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली “तिरंगा यात्रा”, DM को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

आजमगढ़उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद आजमगढ़ में कर्मचारियों ने भव्य “तिरंगा यात्रा” निकाली।
यात्रा गांधी तिराहे से प्रारंभ होकर विकास भवन, नेहरू हाल, अंबेडकर पार्क होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों की पीड़ा और मांगों से सरकार को अवगत कराया गया।
ज्ञापन में प्रमुख मांग:
संघ ने मांग की कि कर्मचारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा पुरानी पेंशन योजना OPS को तत्काल बहाल किया जाए। NPS/UPS कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसे समाप्त किया जाए।
सी.पी. यादव, जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है। NPS में रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। सरकार तुरंत OPS बहाल करे।
ओंकारनाथ, जिला मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। कोरोना काल में भी हमने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा की। अब बुढ़ापे में हमें भी सुरक्षा चाहिए। सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से ले।
अखिलेश यादव, जिला संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही हमारी जीत होगी। सभी ब्लॉक के साथी एकजुट होकर सरकार को झुकाने का काम करेंगे। पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेंगे।
जिलाजीत राय, जिला सम्प्रेक्षक ने कहा कि हम निरीक्षण करके देख रहे हैं। हर विकासखंड से साथी निकले हैं। सरकार को हमारी ताकत का अंदाजा हो गया होगा। अब और देरी नहीं होनी चाहिए। *बसन्त कुमार बौद्ध, संरक्षक* ने कहा किजो कर्मचारी देश और समाज की सेवा कर रहा है उसे बुढ़ापे में भटकने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। NPS अन्याय है, OPS ही न्याय है। *राजेन्द्र चौहान, जिला कोषाध्यक्ष* ने कहा किसफाई कर्मचारी दिन-रात शहर की गंदगी साफ करते हैं। बुढ़ापे में उन्हें भी सम्मानजनक जीवन जीने का हक है।`
जनपद आजमगढ़ के सभी विकासखंडों के ब्लॉक अध्यक्ष अपने साथियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग कर अपनी मांगों को बुलंदी के साथ रखा।

नारे: पुरानी पेंशन बहाल करो, NPS-UPS वापस लो, निजीकरण बंद करो, हमारी मांग पूरी करो

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सीपी यादव जिला महामंत्री ओंकारनाथ गुलाब चौरसिया
जिला मीडिया प्रभारी कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौहान संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव जिला पर्यवेक्षक जिला जीत राय वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया सुनील सिंह जनार्दन यादव अनिल मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष दिवेश कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष राम बिंद्रेश प्रताप यादव अनिल यादव महेंद्र समरजीत गौतम कुमार नंदलाल चौहान सुरेश कुमार गौतम अर्जुन कुमार रमाकांत यादव रमेश कुमार प्रदीप कुमार यादव सुभाष चंद्र यादव संजय सोनकर अटेवा के शिक्षक नवल किशोर कोषाध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा रमेश कुमार यादव अभय चौहान सुनील यादव प्रदीप सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव संजय कुमार यादव अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे
तिरंगा यात्रा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement