उत्तराखंड में मेडिकल फैकल्टी के लिए बनेगी पृथक स्थानांतरण नीति, डॉ धन सिंह रावत,

उत्तराखंड में मेडिकल फैकल्टी के लिए बनेगी पृथक स्थानांतरण नीति, डॉ धन सिंह रावत,
सागर मलिक

चिकित्सा शिक्षा विभाग में होगी शत प्रतिशत नियुक्ति और प्रमोशन

देहरादून-प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत मेडिकल फैकल्टी के लिए जल्द ही पृथक स्थानांतरण नीति लागू की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड-2025’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

डॉ. रावत ने कहा कि इस विशेष नीति के माध्यम से मेडिकल फैकल्टी के स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी और स्पष्ट बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करते हुए एक व्यावहारिक और संतुलित नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं,

उन्होंने यह भी घोषणा की कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में शत-प्रतिशत नियुक्ति एवं पदोन्नति की जाएगी। लंबे समय से रिक्त पदों को भरने के साथ ही आईपीएचएस मानकों के अनुरूप नए पद भी सृजित किए जाएंगे। विभागीय कार्मिकों को समय पर प्रमोशन का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार विशेष रूप से कार्य कर रही है। डॉ. रावत ने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात चिकित्सकों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी, जिससे पहाड़ी इलाकों में सेवा देने के लिए अधिक चिकित्सकों को प्रेरित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: डीएम का सम्मान प्रोटोकॉल उल्लंघन पर नोटिस, जवाब तलब

Wed Jul 2 , 2025
देहरादून: डीएम का सम्मान प्रोटोकॉल उल्लंघन पर नोटिस, जवाब तलब,सागर मलिक उत्तराखंड शासन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हालिया देहरादून दौरे के दौरान सम्मान प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored