देहरादून: डीएम का सम्मान प्रोटोकॉल उल्लंघन पर नोटिस, जवाब तलब

देहरादून: डीएम का सम्मान प्रोटोकॉल उल्लंघन पर नोटिस, जवाब तलब,
सागर मलिक

उत्तराखंड शासन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हालिया देहरादून दौरे के दौरान सम्मान प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस मामले में जिलाधिकारी से लिखित जवाब तलब किया है।

जानकारी के अनुसार, 12 जून को मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में आयोजित 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा आवश्यक सम्मान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने का आरोप लगा है। साथ ही, डीएम पर यह भी आरोप है कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को फोन पर सम्मानजनक सूचना नहीं दी।

प्रशासन के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष के स्टाफ ने 10 और 11 जून को जिलाधिकारी को मोबाइल और लैंडलाइन दोनों पर कुल सात कॉल किए, लेकिन जिलाधिकारी ने मीटिंग में व्यस्त होने का हवाला देते हुए कॉल रिसीव नहीं किए। इस घटना की जानकारी सीएम ऑफिस को दी गई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने कॉल वापस किया। फिर भी उनके व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई गई है। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष को रिसीव करने में भी जिलाधिकारी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए गए हैं।

प्रोटोकॉल सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिलाधिकारी का जवाब मिल चुका है, लेकिन इस पर आगे की कार्रवाई को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जब जिलाधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने लांच किया पर्यावरण बचाओ मिशन

Wed Jul 2 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी ने लांच किया पर्यावरण बचाओ मिशन,सागर मलिक कैंपा फंड से बढ़ेगी उत्तराखंड की हरियाली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैंपा (क्षतिपूर्ति वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैंपा […]

You May Like

advertisement