आप सोफे पर बैठिए… पोंछा मोबाइल फोन के इशारे पर लगेगा

आप सोफे पर बैठिए… पोंछा मोबाइल फोन के इशारे पर लगेगा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीवॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थियों ने महज आठ हजार की लागत से तैयार की आधुनिक मशीन।
कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने दी बधाई, कहा नवाचार करने वालों को मिलेगी हर सुविधा।

पलवल : फर्श पर पोंछा लगाना काफी कठिन काम लगता है और अक्सर गृहणियों को इसके लिए दिक्कत भी आती है, लेकिन अब यह काम बेहद आसान हो जाएगा। सोफे या बेड पर बैठे-बैठे आसानी से मोबाइल फोन के इशारे पर पोंछा लग जाएगा। जी हां, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन से ऑपरेट होने वाली यह मशीन तैयार की है।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने यह मशीन बनाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवाचार करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों से निरंतर नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। यह मशीन बनाने वाले विद्यार्थी सागर सिंह, वृंदा शर्मा, भूमिका शर्मा और मोहित की कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सराहना की।
महज आठ हजार रुपए की लागत से बनी यह मशीन वैक्यूम क्लीनर के जरिए धूल- मिट्टी को अपने भीतर जमा कर लेती है और पीछे से गीला पोंछा लगाते हुए चलती है। वजन में बहुत हल्की इस मशीन से पानी की भी बचत होती है। यह 800 मिली लीटर पानी से एक कमरे में पोंछा लगा देती है। सागर सिंह ने बताया कि सोफे पर आराम से बैठ कर इसे ऐप के जरिए मोबाइल फोन से चलाया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट में शामिल छात्रा वृंदा शर्मा ने बताया कि इस ऑटोमैटिक मॉप एंड वैक्यूम क्लीनर मशीन में तीन इन्फ्रारेड सेंसर, अल्ट्रासोनिक सेंसर, बीएलडीसी मोटर और डीसी मोटर लगाई गई है। यह माइक्रो कंट्रोलर के जरिए काम करती है। भूमिका शर्मा ने बताया कि इसे हम मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल कर सकते हैं, नहीं तो 20 सेकंड बाद यह ऑटोमैटिक तरीके से भी चलने लगती है। इस प्रोजेक्ट में शामिल मोहित बताते हैं कि इस मशीन में ब्लूटूथ लगाया गया है। जिससे यह आसानी से मोबाइल फोन से कनेक्ट हो जाती है और बहुत आसानी से ऑपरेट होती है।
इंडस्ट्री 4.0 के चेयरमैन प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने बड़ी मेहनत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। और भी कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। शंसबीर डागर और पंकज सोनी की देखरेख में विद्यार्थी ऑटोमेशन के प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अत्याधुनिक मशीनों से युक्त लैब विद्यार्थियों के नवाचार को समर्पित की हैं।
ऑटोमैटिक मॉप एंड वैक्यूम क्लीनर मशीन की कार्यप्रणाली दिखाते विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना वायरस अपडेट: देहरादून में कोरोना वायरस का एक और मरीज़ मिला, डेंगू के चार नए केस सामने आए

Wed Jun 11 , 2025
कोरोना वायरस अपडेट: देहरादून में कोरोना वायरस का एक और मरीज़ मिला, डेंगू के चार नए केस सामने आए,सागर मलिक 1-देहरादून में कोरोना का नया मामला2-डेंगू के चार नए मरीज मिले3-स्वास्थ्य विभाग का सर्वे और फॉगिंग देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण और डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। सोमवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement