सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छाए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी

राज्य स्तरीय समारोह में कंपीटिशन रागिनी में संध्या चौधरी ने जीता एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार।
रत्नावली समारोह में जीते सात पुरस्कार, जिला स्तरीय समारोह में योग और सोलो डांस में अव्वल।

पलवल, प्रमोद कौशिक 5 नवंबर : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना सिक्का कायम किया है। विश्वविद्यालय की छात्रा सुकनवति उर्फ़ संध्या चौधरी ने राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह में एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार जीता, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली समारोह में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सात विधाओं में अवार्ड हासिल किए। हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में भी योग एवं संगीत में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी छाए रहे।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया और एक लाख रुपए का चेक भी सौंपा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कॉम्पीटिशन रागिनी में प्रदेश भर में अव्वल रही संध्या चौधरी को विशेष बधाई दी। सोमवार को पंचकुला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी विश्वविद्यालय की टीम को पुरस्कृत किया था। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा की संस्कृति बहुत महान है और ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक छठा का कोई सानी नहीं है। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की शानदार प्रस्तुतियों के लिए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों की पीठ थपथपाई और उन्हें भविष्य में इससे भी शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इन उपलब्धियों के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कल्चरल कंसल्टेंट अनिल कौशिक, संगीत शिक्षक डॉ. राजकुमार तेवतिया और तैयारी करवाने वाली पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह को इन उपलब्धियों के लिए विशेष बधाई दी और भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने सभी कलाकारों की हौसलाफजाई की और उन्हें बधाई दी। कल्चरल कंसल्टेंट अनिल कौशिक ने बताया कि राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाणवी शॉर्ट फ़िल्म और हरियाणवी चुटकुले प्रतियोगिता में पहला, रागिनी और नाटक में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मूक अभिनय और हरियाणवी लोक गीत में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंजलि शर्मा ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। संगीत शिक्षक डॉ. राजकुमार तेवतिया ने बताया कि पंचकुला में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी है। संशबीर डागर ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में भी सोलो डांस और योग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के प्रतिभागी प्रथम रहे।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर “एक थाली पोषण वाली” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thu Nov 6 , 2025
नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को पोषक थाली खिलाकर किया गया प्रेरित। बाबैन, संजीव कुमारी 5 नवंबर : महात्मा ज्योतिबा फुले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहलोलपुर में नवीन जिन्दल फाउंडेशन के सौजन्य से “एक थाली पोषण वाली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम महिलाओं और उनके परिवारों के पोषण […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored