देहरादून – फीस में मनमानी पर कसा शिंकजा, अभिभावकों को मिली राहत

देहरादून – फीस में मनमानी पर कसा शिंकजा, अभिभावकों को मिली राहत,
सागर मलिक

शिक्षा का मंदिर नहीं बनने देंगे व्यवसाय का अड्डा: डीएम

देहरादून। ‘भय बिनु होई न प्रीति’ कहावत को चरितार्थ करते हुए जिला प्रशासन ने नामी-गिरामी निजी स्कूलों पर शिकंजा कस दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम सविन बंसल की सख्ती के चलते कैंब्रियन हॉल स्कूल को अपनी 10% बढ़ाई हुई फीस घटाकर 5% करनी पड़ी और अतिरिक्त वसूली गई रकम को समायोजित करने का लिखित आश्वासन भी देना पड़ा।

दरअसल, 14 जुलाई को जनता दरबार में कई अभिभावकों ने डीएम से शिकायत की थी कि स्कूल प्रशासन मई में जारी आदेशों के बावजूद फीस में मनमानी कर रहा है। इस पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जांच दल गठित किया। जांच में उल्लंघन सामने आने पर स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी कर तलब किया गया और सख्त चेतावनी दी गई।

स्कूल प्रशासन अब बैकफुट पर आ गया है। 18 जुलाई को जारी एडवाइजरी में साफ किया गया कि अतिरिक्त शुल्क आगामी महीनों में समायोजित किया जाएगा। जिन अभिभावकों ने फीस जमा नहीं की है, उनसे कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही किताबें और ड्रेस किसी भी दुकान से खरीदने की छूट भी दी गई।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि शिक्षा का मंदिर किसी भी कीमत पर व्यवसाय का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। अभिभावकों और बच्चों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। कहीं से भी शिकायत मिलने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड - यूपी से उत्तराखंड को पेंशन हिस्सेदारी में रु 1600 करोड़ जारी

Thu Jul 24 , 2025
उत्तराखंड – यूपी से उत्तराखंड को पेंशन हिस्सेदारी में रु 1600 करोड़ जारी,सागर मलिक मुख्यमंत्री धामी ने योगी का जताया आभार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 की पेंशन हिस्सेदारी के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹1600 करोड़ जारी किए जाने पर प्रसन्नता जताई […]

You May Like

Breaking News

advertisement