थायरॉयड की बीमारी पर आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुआ विशेष संगोष्ठी का आयोजन

थायरॉयड की बीमारी पर आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुआ विशेष संगोष्ठी का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में थायरॉयड से संबंधित रोगों के निदान, जांच प्रक्रियाएं और उपचार के विषय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत मुख्यातिथि आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल ने की। इस संगोष्ठी में कुल 160 लोगों ने पंजीकरण कराया और करीब 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गॉइटर से संबंधित अपने शोध और अनुभव साझा किए। यह आयोजन अत्यंत सफल रहा और प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। संगोष्ठी में चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि गॉइटर एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्दन में सूजन आ जाती है। यह समस्या इस क्षेत्र में काफी आम है और खासकर महिलाओं में इसकी गंभीरता अधिक देखने को मिलती है। संगोष्ठी में थायरॉयड से संबंधित रोगों के निदान, जांच प्रक्रियाएं और उपचार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि इन सभी बीमारियों की आधुनिक जांच और उपचार की सुविधा अब आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपलब्ध है। संगोष्ठी के दौरान आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से दस दिनों के लिए थायरॉयड की संपूर्ण जांच और इलाज बहुत ही रियायती दरों पर उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है। डा. गुणतास सिंह गिल ने जानकारी दी कि आदेश में दस दिनों के लिए गले से सम्बंधित रोगों के अल्ट्रासाऊंड नि:शुल्क किये जाएंगे और दस दिनों के लिए ही नि:शुल्क थॉयरॉयड स्क्रीनिंग कैंप लगाया जाएगा और लोग इस कैंप का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर ए.ओ.आई. के प्रदेश सचिव डा.भूूषण पाटिल, एचएमसी के रजिस्ट्रार डा. मनदीप , प्रिंसीपल डा. एन. एस. लांबा, डा. गुरसतिन्द्र सिंह और ई.एन.टी. विभाग के विभागाध्यक्ष डा. जी.पी.एस.गिल मौजूद रहे।
आदेश में आयोजित संगोष्ठी में शिरकत करने के लिए पहुंचे चिकित्सक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लघु समाचार पत्र पत्रिकाओं को समाप्त करने का कुचक्र है PRGI के नए नियम : डॉ. इन्दु बंसल

Sun Apr 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। PRGI के नियमों की पूर्ववत व्यवस्था बनाए रखने के मांग।CBC की विज्ञापन दर पुनरीक्षित हो। चंडीगढ़,13 अप्रैल :श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष व भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. इन्दु बंसल ने कहा कि PRGI द्वारा अभी हाल ही में […]

You May Like

advertisement