विधान सभा में पहली बार पहुंच रहा 13 देशों का 28 सदस्यीय शिष्टमंडल

विधान सभा में पहली बार पहुंच रहा 13 देशों का 28 सदस्यीय शिष्टमंडल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का होगा स्वागत।

चंडीगढ़, 15 अप्रैल :
हरियाणा विधान सभा 16 अप्रैल से पहली बार 13 देशों के 27 सदस्यीय शिष्टमंडल के अध्ययन दौरे की मेजबानी कर रही है। शिष्टमंडल से बुधवार को विधान परिसर में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुलाकात करेंगे। इस शिष्टमंडल में शामिल सभी प्रतिनिधि विधि निर्माण के विशेषज्ञ हैं और वे विधान प्रारूपण में 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लोक सभा में प्रशिक्षण के बाद हरियाणा विधान सभा के साथ जोड़ा गया है। लोक सभा ने 16 से 21 अप्रैल तक 6 दिवसीय प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हरियाणा विधान सभा सचिवालय को सौंपी है।
इस शिष्टमंडल में 13 देशों के संसदीय व न्यायिक प्रणाली से जुड़े 27 उच्च अधिकारी शामिल रहेंगे। जिन देशों के अधिकारी इस दौरे पर आएंगे उनमें कोट, डी-आइवर, इक्वेडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरस, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजर, नाइजीरिया, श्रीलंका, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे शामिल हैं। इस शिष्टमंडल के साथ लोक सभा के 10 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यह शिष्टमंडल विधि निर्माण प्रणाली एवं विधान प्रारूपण के लिए भारत के दौरे पर है।
शिष्टमंडल 16 अप्रैल को नई दिल्ली से लोक सभा सचिवालय के उच्च अधिकारियों के साथ रोड मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगा। हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से इनके ठहरने का प्रबंध चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित होटल माउंटव्यू में किया जाएगा।
दौरे की शुरुआत 16 अप्रैल को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक से होगी। उसके बाद शिष्टमंडल सचिवालय की सभी शाखाओं का दौरा करेगा। इससे आगे 21 अप्रैल तक इस शिष्टमंडल के अनेक कार्यक्रम हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतिक्रमण को नही हटाते है। तो उनके खिलाफ अभियान चला कर कड़ी कारवाही की जायेगी

Wed Apr 16 , 2025
बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में बुद्धवार को अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बाजार में सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बाजार के व्यापरी वर्ग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वही अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार […]

You May Like

advertisement