आजमगढ़ में अलमारी तोड़कर 7 लाख के गहने 12 हजार उठा ले गए चोर, छत के रास्ते सीढ़ी सहारे मकान में घुसे, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में अलमारी तोड़कर 7 लाख के गहने 12 हजार उठा ले गए चोर, छत के रास्ते सीढ़ी सहारे मकान में घुसे, जांच में जुटी पुलिस

जिला संवाददाता जय शर्मा

बोगरिया/आजमगढ़।आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के फिनिहिनी ग्राम सभा निवासी राम अवध मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामबदन मिश्रा जो अपने पुत्र मोहित मिश्रा के साथ गुरुवार की रात्रि को घर के बाहर सो रहे थे। जबकि रामावध की भाभी छत पर सो रही थी। गुरुवार की रात को चोर छत के रास्ते से सीढी के सहारे उतरकर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कुल्हाड़ी से अलमारी और बक्सा तोड़कर उसमें रखा 12000 रुपए नगदी के अलावा करीब 7 लाख रुपए के जेवरात समेट ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह परिजनों के सो कर उठने के बाद हुई। वहीं गृह स्वामी ने बताया कि घर से 300 मीटर की दूरी पर खाली टूटा बक्सा,खाली बैग 2000 नगद गिरा मिला साथ ही उनके गाड़ी का पेपर भी फेंका हुआ मिला।तब घर के किसी सदस्य ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दीं। उसके बाद मेंहनगर थाना, सिंहपुर चौकी प्रभारी और डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। वहीं पीड़ित गृह स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन पटना में लिए संकल्प पर कार्य की योजना बनाई

Fri Apr 18 , 2025
पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन पटना में लिए संकल्प पर कार्य की योजना बनाई। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्राइड लोक सभा के वरिष्ठ अधिकारियों से की चर्चा। चंडीगढ़, 18 अप्रैल :हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के पटना सम्मेलन […]

You May Like

Breaking News

advertisement