खोए हुए मोबाइल पाकर खिले चेहरे एसपी सिटी ने लोगों को पुलिस लाइन में सौंपे 60 लाख के 290 चोरी के मोबाइल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिस मोबाइल को लोग खो जाने के बाद दोबारा देखने की उम्मीद छोड़ देते हैं, उसे खोज निकालने का बीड़ा उठाया है बरेली पुलिस ने। मई महीने में जिले भर से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पुलिस ने 290 मोबाइल खोजकर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
बुधवार को पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में एक आयोजन कर बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने खुद मोबाइल लौटाकर इस पहल को जनता से जोड़ने की कोशिश की। फोन पाकर कई लोगों की आंखें चमक उठीं, क्योंकि किसी ने नया फोन खरीद लिया था तो किसी ने उम्मीद ही छोड़ दी थी।
इस पूरे ऑपरेशन में सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोए हुए फोन की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें ढूंढ निकाला। पुलिस अधिकारियों की मानें तो गुम मोबाइल की बरामदगी अब हर महीने की नियमित प्रक्रिया बनेगी।
एसएसपी अनुराग आर्य ने इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। मीरगंज की महिला कांस्टेबल प्रीति सागर, फतेहगंज पूर्वी के कंप्यूटर ऑपरेटर जतिन सक्सेना और शेरगढ़ के कांस्टेबल मयूर को 1000 नगद और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा कई अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी प्रशंसा पत्र दिए गए।
सर्विलांस और पुलिस ने कुल 290 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिसमें सर्विलांस सेल 70, सीबीगंज 21, भमौरा 16, कोतवाली 16, इज्जतनगर 15, बारादरी 14, बहेड़ी 12, मीरगंज 11, किला 10, भुता 10, अन्य 19 थानों की पुलिस ने 85 मोबाइल बरामद किए हैं।
फोन वापस पाने वाले कई लोगों ने कहा कि पुलिस से उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी। लेकिन अब भरोसा जागा है कि पुलिस केवल अपराध नहीं रोकती, जनता की छोटी-छोटी समस्याएं भी हल करती है। पुलिस का कहना है कि आने वाले महीनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क हादसा : कार-लोडर की टक्कर में दो की मौत, पांच गंभीर घायल

Thu Jun 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली-बीसलपुर मुख्य मार्ग बुधवार को उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब राघवपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और लोडर आमने-सामने भिड़ गए। जोरदार टक्कर के बाद कार खाई में जा गिरी और बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार दो […]

You May Like

advertisement