सड़क हादसा : कार-लोडर की टक्कर में दो की मौत, पांच गंभीर घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली-बीसलपुर मुख्य मार्ग बुधवार को उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब राघवपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और लोडर आमने-सामने भिड़ गए। जोरदार टक्कर के बाद कार खाई में जा गिरी और बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाम चार बजे के करीब बीसलपुर की ओर से आ रहा लोडर जैसे ही राघवपुर मोड़ पर पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर सड़क किनारे खाई में जा पलटी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। कार में सवार डेलापीर, बरेली निवासी मोहित कुमार और उनके एक साथी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोडर में सवार चालक इरफान, हेल्पर मनोज कुमार (निवासी अमृति, थाना भुता) और ग्राम रूपियापुर निवासी दो सवारी नरोत्तम गंगवार व नीरज गंगवार को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ओमप्रकाश की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मोहित के भाई ने बताया कि मोहित और उसका साथी किसी जरूरी काम से कार में निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहित विवाहित था। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। साथी युवक के घर में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कंपनी खोलने के नाम पर 5 लाख ठगने, बुजुर्ग महिला से भी मारपीट का आरोप, एफआईआर

Thu Jun 5 , 2025
कंपनी खोलने के नाम पर 5 लाख ठगने, बुजुर्ग महिला से भी मारपीट का आरोप, एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना सीबीगंज के गांव गोविंदापुर गांव में रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट और उसके बेटे से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता जुवेदा […]

You May Like

advertisement