कंपनी खोलने के नाम पर 5 लाख ठगने, बुजुर्ग महिला से भी मारपीट का आरोप, एफआईआर

कंपनी खोलने के नाम पर 5 लाख ठगने, बुजुर्ग महिला से भी मारपीट का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना सीबीगंज के गांव गोविंदापुर गांव में रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट और उसके बेटे से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता जुवेदा पत्नी असलम खां ने आरोप लगाया है कि गांव के तीन युवकों ने पहले उसे धक्का देकर घायल किया और फिर उसके बेटे से कंपनी खोलने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए।
घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के इरसाद, हारून और उनका साथी तहजीब खां उसके घर आए और किसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान उसे धक्का देकर गिरा दिया। गिरने से जुवेदा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वालों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने बताया कि इन तीनों युवकों ने उसके बेटे अकरम से दोस्ती का फायदा उठाते हुए एक फर्जी कंपनी खोलने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए थे। जब बेटे ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने इंकार कर दिया और उसे धमकाते हुए कहा, जो करना है कर लो, हम पैसे नहीं लौटाएंगे।
पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना सीबीगंज में दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन एवं नागरिक एकता समिति द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (एल0आई0यू0) बरेली को किया सम्मानित

Thu Jun 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन और नागरिक एकता समिति द्वार उत्तर प्रदेश बरेली में पुलिस उपाधीक्षक (एल. आई .यू .)विजय कुमार राणा को सम्मानित किया गया सम्मानित । तथा एक शिष्टाचार मुलाकात हुई जिसमें संगठन को लेकर विस्तार रूप से वार्तालाप की गई ।तथा नागरिक एकता […]

You May Like

Breaking News

advertisement