बंजारा वाला में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने की धीमी गति से खफा हैं क्षेत्रवासी

बंजारा वाला में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने की धीमी गति से खफा हैं क्षेत्रवासी,
सागर मलिक संपादक

देहरादून बंजारा वाला में सीवर एवं पेयजल लाइन बिछाने का कार्य धीमी गति से किया जाने के कारण आमजन मानस में भारी रोष पनपा हुआ है,

क्षेत्र वासी संबंधी विभाग की मनमानी के खिलाफ कभी भी आंदोलन छेड़ सकते हैं,
क्षेत्र में विगत तीन साल से पेय जल ओर सीवर लाइन बिछाने का कार्य जारी है जिसे बीच बीच में कई बार रोक दिया जाता है,
जहां जहां भी सीवर लाइन बिछाई गई है उनमें कई जगह सड़के बनाई नहीं गई है या फिर आधी अधूरी बना कर छोड़ दी गई है जिसके कारण सड़कों पर खड्डे होने से लोग चोटिल होते रहते हैं, कई जगह मेन हॉल और चैंबर और नालियों सही तरीके से नहीं बनी है,
जैसे हरि ओम एनक्लेव कालोनी के अध्यक्ष श्री कलम सिंह गोसाई जी ने बताया कि उनकी कालोनी में पिछले एक वर्ष कार्य अधूरा पड़ा है,
दुर्गा मंदिर से आगे गली नंबर 19 में लगभग एक साल से सीवर लाइन डाल कर विभाग भूल गया है और साईं पुरम फेस नंबर 2 में आज तक सीवर लाइन डालने के बाद से सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ, और मुस्लिम कालोनी में भी सीवर लाइन डालने के बाद से आज तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ, और कन्हैया विहार से लगे रौनक कालोनी में भी आज तक सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है,
खेड़ा मंदिर से लेकर हरीश जनरल स्टोर तक सड़क निर्माण को लगभग तीन साल हो गए हैं, आज तक सड़क निर्माण नहीं हुआ, इसी तरह डॉ पंत के निवास से आगे सैंडल वुड स्कूल तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, इसके अलावा और भी अन्य जगह जगह यही हाल है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बिना लाइसेस चल रही पनीर फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा

Tue Mar 11 , 2025
उत्तराखंड: बिना लाइसेस चल रही पनीर फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा,सागर मलिक होली- उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापे में पकड़ी अवैध फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी फैक्ट्री,पनीर किया नष्ट होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई मिलावटी पनीर, एडल्ट्रेट पाम ऑयल, रिफाइंड और केमिकल बरामद, 1 कुंटल […]

You May Like

advertisement