रामपुर निवासी शिवकुमार चंदन जी की बाल कविताओं को बच्चों ने दिया अपना स्वर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : रामपुर के ज्वालानगर स्थित प्रभावती कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने वरिष्ठ कवि चंदन जी की बाल कविताओं को गुनगुनाते हुए कक्षाओं में प्रस्तुति दी। इन छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से परी, उन्नति, अभिमन्यु, आरुषि प्रजापति, रचित यादव आदि बच्चों ने उत्तम प्रस्तुति दी जिसे सुनकर सभी बच्चे प्रसन्न दिखाई पड़े।
उधर सिविल लाइन्स स्थित श्री हरि सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के बीच भी कविताओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर शिवम, गौरव, काव्या श्रेष्ठ, अचलेंद्र वशिष्ठ, आस्था, रूबल आदि ने बचपन के गीत पुस्तक में संकलित कविताओं को अपना स्वर प्रदान किया। उक्त छात्र-छात्राओं को, पुस्तक के रचनाकार शिवकुमार चंदन ने, प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं के साथ, स्मृति-चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
ज्ञात हो कि रामपुर निवासी ख्यातिलब्ध कलमकार शिवकुमार चंदन द्वारा रचित बाल कविता-संग्रह, बचपन के दिन कुछ दिन पूर्व ही पंजाब के जालंधर स्थित आस्था प्रकाशन गृह से प्रकाशित हुआ है, जिसकी प्रत्येक कविता बच्चों के मन को छूने वाली दिखाई पड़ती है। इस पुस्तक की भूमिका पंजाब के साहित्य शिरोमणि प्रोफेसर मोहन सपरा, डॉ राकेश चक्र, शंभू प्रसाद भट्ट, अतुल कुमार शर्मा, डॉ महेश मधुकर, एवं डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने लिखी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया गया शुभारंभ, बरेली में हुआ सीधा प्रसारण

Thu Jul 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी के पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना‘ का भव्य शुभारंभ किया।उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद बरेली के विकास भवन सभागार में किया गया। मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 […]

You May Like

Breaking News

advertisement